Site icon Yug Jagran

उसने कहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उसने कहा
देखो – देखो वह तारा टूट रहा है।
कुछ अपने लिये तो कुछ दूसरों के लिये
मांग लो।मैंने तो मांग के लिये सिंदूर
मांग लिया है। अब तुम्हारी बारी है।
वक्त भी जारी है। वक्त को यूं जाया ना करो।
टूटते हुए तारे से कुछ ना कुछ मांग लिया करो।
हमने कहा
बेवजह हम कुछ मांगा नहीं करते और
उम्मीदों के पुल बांधा नहीं करते। जो खुद ही
टूट कर बिखर रहा हो। वह भला हमें क्या दे पाएगा।
हम तो खुदी को करते हैं बुलंद इतना कि
ईश्वर भी पूछता है ।बता तेरी रजा क्या है।उसी में
मजा है।बाकी तो बस सजा है।
उसने कहा
फायदा एक गिरी हुई चीज है।
लोग अक्सर इसे उठाते हैं। और
बार-बार इसे भुनाते हैं। अभी भी वक्त है
फायदा उठा लो और बारम्बार इसे भुना लो।
हमने कहा
हम गिरी हुई चीज़ नहीं उठाते हैं।हम तो
अक्सर कायदे मैं रहते हैं। तभी फायदे में
रहते हैं।कमजोर वक्त में कमजोर साथी को
उपर उठाते हैं। और गिरी हुई बातों को दिल से
नहीं लगाते हैं।

श्रीमती रमा निगम
वरिष्ठ साहित्यकार भोपाल म.प्र.
nigam.ramanigam@gmail.com
+ 91 9425019796

Exit mobile version