Site icon Yug Jagran

एक मुठ्ठी राख

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कितना भी हो विस्तार किसी का
अंतिम परिणाम हो एक सभी का
यही अंजाम यही साख
बस बस एक मुट्ठी राख…
था नाम इतना की जमीन के किनारों से
आसमा के फैलाव तक तुम ही तुम थे
मूँदी आंख तो बची इतनी ही साख
बस एक मुट्ठी राख….
कांपती थी जमीं थरथराता था आसमान
बलशाली नहीं था कोई तेरे सामान
जब गिरा तो बचा खाक
बस बस एक मुट्ठी राख…
कोई नहीं जानता था उन्हें
बेनाम जी के बिना मर गए
उनकी भी वही नियति वही हास्
एक मुट्ठी राख…
सोने में खाते चांदी में पीते
भाग्यशाली हीरे पहन इतराते रहे
रेशम तन पे लहराते रहे
बची वहीं अंतिम कीमत
निकली जो सांस
एक मुट्ठी राख…
कितने अपने थे क्या क्या सपने थे
एक क्षण भी अकेले नहीं
जब चले तो कोई ना था
इतने थे अपने परकोई नहीं साथ
बस बचे एक मुट्ठी राख…

सुनीता द्विवेदी, वरिष्ठ गीतकार कवयित्री
व स्तम्भकार पटेलनगर कानपुर उत्तरप्रदेश

Exit mobile version