Site icon Yug Jagran

ऐसी संतान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

त्रिलोक और आलोक दोनों ही भाई पिछले 10 वर्षों से अपने माता-पिता से अलग विदेशों में रह रहे थे।वहां दोनों का भरा पूरा खुशहाल परिवार था।दोनों भाई और उनकी बीवियां मल्टी नेशनल कंपनियों में जॉब कर बहुत अच्छा कमा रहे थे। जैसे ही दोनों भाइयों को पता चला कि उनकी माता जी का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है वे तुरंत पिताजी के पास भारत आए और उनसे लिपट कर फूट फूट कर रोने लगे। बाकी रिश्तेदार भी पिताजी को ढांढस बंधा रहे थे।
कुछ ही देर पश्चात बाहर आंगन में दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई। ऐसे माहौल में ऊंची ऊंची आवाज़ें सुनकर कुछ रिश्तेदार उन्हें समझाने बुझाने लगे और उनकी बहस की वजह पूछने पर पता चला कि दोनों ही भाई पिताजी को अब अपने साथ अपने घर रखना चाहते हैं।दोनों ही भाई अपनी अपनी ज़िद पर अड़े हुए थे।सभी रिश्तेदार दोनों बेटों का पिता के प्रति ऐसा लगाव और प्रेम देखकर अति भावविहवल हो गए। माताजी की इच्छा के अनुसार पिताजी ने अपनी पेंशन का 70% वृद्धाश्रम में देने का निश्चय किया है,यह जानकर दोनों भाई उनको अपने संग ले जाने की ज़िद छोड़ उसी रात वापिस विदेश अपने घर रवाना हो गए।

पिंकी सिंघल
दिल्ली

Exit mobile version