Site icon Yug Jagran

कन्यादान महादान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कैसा समाज है ये कैसी विडंबना

शादी ना हुई सौदा हो गया

लोग गिनते रहे दहेज के रुपये और बर्तन

पिता का प्यार इस सबमें कहीं खो गया

किसी ने ना देखे आँसू उस पिता के

जिसने कलेजा निकाल दे दिया

किसी ने कहा गाड़ी नहीं दी

तो किसी ने बेड सस्ता दिया कह दिया

बाराती तो छोड़ो रिश्तेदार भी कम ना होते

ढूंढते रहते बस काम बिगाड़ने के मौके

जब कुछ ना मिलता कहने को तो खाने में कमियाँ निकालते है

थोड़ा सा नमक भी कम लगे तो बाल की खाल निकालते हैं

कहते हैं व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है

ये वही लोग होते हैं, जिनके पास घर में बैठक भी नहीं है

शर्म करो मौकापरस्तों कुछ तो लिहाज करो

किसी की जमापून्जि पर ना ऐसे विवाद करो

क्योंकि ना कर्ण इतना महान ना, ना राजा बलि इतना महान है

सबसे महान है वो पिता जिसने दिया कन्यादान है

(गरिमा शर्मा “गीतांजलि”)

मध्यप्रदेश

Exit mobile version