युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
दर्द किताबो पर उतर आया है
आज दर्द फिर से किताबो पर उतर आया है,
पता चला उसने किसी और का शहर अपनाया है,
तुझे भुलाने की कोशिश हर बार की मैंने ,
लेकिन तेरा दिया हुआ गम मुझे बार बार याद आया है,
ख़तम सब हो गया लेकिन कुछ यादें अभी बाकी है,
कहती थी कभी छोड़ुगी नहीं,
आज किसी और की हो गई है,
दर्द मुझे दे कर ख़ुशी किसी और के साथ अपनाया है ,
खिड़की से चाँद देखती हूं
मुझे खिड़की पर चाँद नजर आया है,
आज दर्द फिर से किताबों पर उतर आया है,
पता चला उसने किसी और का शहर अपनाया है,
यादों की कस्ती में डूबे हुए मैंने खुद को संभाला है,
हा जी मैंने दर्द को अपने यादों में अपनाया है,
पता चला उसने किसी और का शहर अपनाया है ,
आज दर्द फिर से किताबों पर उतर आया है।।
नाम – निहाल कुमार
पता- आसनसोल, पश्चिम बंगाल
