Site icon Yug Jagran

काँटों में

पूनम पाठक बदायूँ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

काँटों मे चल रहे हैँ
पत्थरों से लड़ रहे हैँ।
कल फिर चलेंगे हम
कभी छोड़ कर घर।
गांव मे तो नहीं खुलेंगे
कभी यहाँ कारखाने।
फिर हम शहर आएंगे
फिर से आबाद करेंगे ।
वस्तुओं पर कभी मेरा
नाम नहीं लिखा होता।
कुछ भी तो नहीं बनता
यदि मेरा स्पर्श न होता।
आज जो झेला याद रहेगा
दाताओं का दिल याद रहेगा।
ख़ुशी का दिन भी आएगा
जब मतदान किया जायेगा।
कितना बड़ा अधिकार है
हमें अपने वतन से प्यार है।
छाले भी तब मखमली होंगे
बोझ नहीं पहचान पत्र होंगे।
हमें किसी से गिला नहीं
कि हमें कुछ मिला नहीं।
आपका काम है समझना
व समझकर मदद करना।
दर्द दिलों का ऐसा होता है
कब हर किसी को होता है।
कल आज कल आज कल
आप हम आप और हम हम।

पूनम पाठक बदायूँ
बदायूँ उत्तर प्रदेश

Exit mobile version