युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बांदा। अतर्रा चैक बाजार, बांदा रोड, नरैनी रोड, बदौसा रोड, रामलीला मैदान आदि प्रमुख मार्गों पर पालिका कर्मियों द्वारा कूड़ा न उठाने से दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। दो दिन बाद लॉकडाउन के खुलने और सहालग के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की भीड़ कस्बे में उमड़ पड़ी, जिससे चारों ओर जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख मार्गों सहित चौक बाजार पर दूर-दूर तक पुलिस कर्मी न दिखने पर वाहन चालकों के बीच वाहन निकालने को लेकर नोकझोंक होती रही। कस्बे के बाशिंदों ने अफसरों से नगर में जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनवाने के साथ अवैध रूप से पड़े कूड़े को हटवाने की मांग की।