Site icon Yug Jagran

कृपा सदा रहे

रितु शर्मा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तुलसी की कृपा बहुत जरूरी है

तुलसी की गाथा ग्रंथों में भी है

जब सभ्यता का भी ज्ञान नहीं था

तभी तुलसी का पौधा सजता था

जीवन के हर पहलू से

जुड़ा है यह तुलसी का पौधा

तुलसी पूजन भूल न जाएं

तुलसी का सिंगार जरूरी है

तुलसी पर दीपक जरूरी है

आंगन में तुलसी का महत्व जरूरी है

घर में जब तुलसी का पौधा होता है

पौधा बड़ा मनोहर होता है

औषधीय पौधा है यह तुलसी

बहुत ही गुणकारी है यह तुलसी

वेद पुराणों से जुड़ा है पौधा तुलसी

जैसे यह अमृत है कोई तुलसी

और पौधों ने आकर तुलसी को

न जाने क्यों प्रभावित किया है

तुलसी को तुलसी ही रहने दो

तुलसी का आशीर्वाद जरूरी है

सभी देवता प्रसन्न होते हैं

जब उन पर तुलसीदल चढ़ते हैं

फूलों से कम महत्व नहीं तुलसी का

तुलसी का पौधा है पूजनीय होता

तुलसी माता की कृपा सदा रहे

तुलसी पौधा घर आंगन सजा रहे

रितु शर्मा

दिल्ली 

Exit mobile version