युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मुझको तुझसे है करना कलाम करोना |
किसके हाथों में , तेरी लगाम करोना ?
तेरी ही हैं चर्चे हर सुबह-शाम करोना |
तू किसका है भेजा , रे गुलाम करोना ?
तू है हर जुबाँ पे , रे गुमनाम करोना|
तू पहुँचा हर जगह , दुनिया है जाम करोना |
जिनसे मिलके कर रहा तू काम करोना |
सब रहा देख भारत का अवाम करोना |
निमोनिया, सर्दी, खाँसी, जुकाम करोना|
ले के चलता तू ये तामझाम करोना |
अब तू अपना कुचक्र ले थाम करोना |
लाखों हैं हत्याएं तेरे नाम करोना |
कंस-ओ-रावन-सा हो तेरा अंजाम करोना |
यहीं जन्मे हैं राम और श्याम करोना |
कहानीकार
इक़बाल अहमद
बदायूँ (उत्तर प्रदेश)
सर्वाधिकार सुरक्षित 7983101343
