Site icon Yug Jagran

क्षणिक बचपन

ज्ञानीचोर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जीवन की सरगम साँसों में

खिल उठे है नवगान फिर!

आते-जाते लम्हों में सदा

लौट आती बहार-ए-बहर फिर!

बच्चों – सी मुस्कान लिए

बीता हर लम्हा गुजरा साँसों से

तार जोड़ने को आतुर रिश्तें!

चमक उठी झाँक लबों से धवल

हरीभरी मोती सी मुस्कान फिर!

क्या खोया जीवन – सालों में

गणना न थी इस जीवन में

पाया है जो खास आज हे दैव!

कर्ज है इन साँसों पर

ऋणमुक्ति का कोई उपाय नहीं।

मात-तात के विस्तृत उर-नभ में

पंख फैलाकर उड़ी सदा

लौटा है वो आज दिवस हे दैव!

लौट सकी न वो अठखेली-अलबेली

शुभ अवतार महतारी आज

संदेश शुभ सकल जगत में है

बधाई देकर जीवन फिर मुस्कान

लौट आया क्षणिक बचपन फिर!

परिचय – ज्ञानीचोर

मु.पो. रघुनाथगढ़,सीकर राज.

Exit mobile version