Site icon Yug Jagran

खत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नीला आसमान

चमकते सितारे

महकते पुष्पगुच्छ

खिलती कलियांँ

उड़ते भ्रमर

हिमआच्छादित

गिरिशिखर

कलकल निनाद

करती नदियां

वाणी सुरताल

आनंदमय जीवन

हे ईश! यह आपने

सब ख़त में लिख

भेजा है हमारे नाम

फिर पता नहीं

यह संसार इनका

मान क्यों नहीं करता

एक अजीब सी

तृष्णा में जीवन बिताता है

किसी और

ख़त की इंतजार में।

वीनू शर्मा,वरिष्ठ कवयित्री 

व कथाकार,जयपुर-राजस्थान

Exit mobile version