Site icon Yug Jagran

गणतंत्र बनाम मीडिया “” रीमा ठाकुर “वरिष्ठ लेखिका”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

देश के पहले राष्ट्रपति, महामहिम, डाक्टर  राजेन्द्र प्रसाद जी ने, 26,   जनवरी 1950 में  21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था!

चलिऐ हम आपको लेकर चलते कुछ समय पीछे,  विवाद के घेरे में खड़े कृषि कानून की ओर “कृषि कानून समस्त देश के लिए बनाया गया, न की एक विशेष क्षेत्र के लिए,

फिर उसे एक क्षेत्र में कैसे बांधा जा सकता है! क्योंकि देश भी हमारा है!

किसान भाई भी देश के है!

जाने कितने साल गुलाम रहने के बाद आजादी मिली है! फिर भी चैन से जी नही सकते”

73 साल पहले, भारत के नागरिकों, और दिशानिर्धारको, ने मिलकर, इस नये जन्मे देश को ऐसा संविधान दिया!

जिसकी छत्रछाया में एकता मिसाल बन गयी, जिसके मूलमंत्र पर चलकर, एकता मे अनेकता का गठबंधन हुआ!

हमारे राष्ट्रध्वज, के तले, तिरंगा, विचारों की आस्था का प्रतीक, जिसकी रंगों की विविधता को किसी एक रंग के दायरे में नही बंधा जा सकता है!

ऐसे मे एक एतिहासिक, सर्वजनिक, राष्ट्रीय स्थल पर किसी समुदाय विशेष का ध्वज फहराने का प्रश्न ही नहीं उठता “नवनिर्मित सविंधान ने  ऐसी कोई वजह ही नही छोडी, की कभी इस देश में एक ही रंग के झंडे का वर्चस्व हो”देश का तिरंगा, तीन रंगों का समावेश है!  हर हाल मे तिरंगे के लिए, ये तीन रंग ही उपयुक्त है!!

बीते वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर  देश की राजधानी मे जो ये घटना घटी,

वो नीदंनीय थी! उस घटना पर गहरा चितंन होना चाहिए, अखिर कौन सी वजह बन गयी थी’ या बना दी गई थी!

दो महीने से चल रहे, शांति अंदोलन को, नेता विहिन कर दिया गया!

अचानक शांति भंग हो गयी, लाल किले पर उपद्रव शुरू हो गया!

अफवाहों के चलते  सबसे पहले मीडिया पर गाज गिरी, देश की राजधानी दिल्ली में, इंटरनेट फोन सेवा कई इलाकों में बंद कर दी गयी!

क्या तिकनिक युग में प्रजातंत्र का भविष्य यही है! जहा तक इंटरनेट सेवा बंद करने का सवाल है तो, इसके दो पहलू है!

भारत में कानून   व्यवस्था के नाम पर इंटरनेट पर  नकेल लगाना,

जहाँ इंटरनेट पर फैली अफवाहों पर रोक लगाना, वही अफवाहों को फैलाना,  दूसरा पहलू अंदोलनकारियों को नेताओं से संपर्क भंग करवाना, जिससे आंदोलन नेता विहीन हो जाऐ “और उत्पात का स्वरूप ले ले, जैसा की लाल किले पर देखने को मिला,

सोशल मीडिया पर आज अंदोलन, युद्ध मे परवर्तित हो चुका है!

सोशलमीडिया एक ज्वलंत क्रांति है, उस क्रांति को सपोर्ट करने वाले लोग यदि मानवतावादी हो तब, आजकल मीडिया बाहुबलियो को सपोर्ट करती है जो की गलत है!

इसलिए पत्रकार कई भागों में बंट गये!

कभी कभी उन्हें धमकी मिलती है!

तो कभी कभी आर्थिक लाभ के चलते “न्यूज़ को बढाचढा कर प्रेसित कर देते हैं, जिसके चलते सरकार को लगाम लगाने की आवश्यकता है!

श्रीमती, रीमा ठाकुर लेखक”

राणापुर झाबुआ मध्यप्रदेश भारत

Exit mobile version