Site icon Yug Jagran

गम्भीर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है वेंटीलेटर युक्त एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

विकास गुप्ता

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला अस्पताल से गम्भीर मरीज को हॉयर मेडिकल सेंटर लेे जाने के लिए चार एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस लगाई गई हैं। जिसका संचालन वर्तमान में जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड कर रही है। जो कि पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क सेवाएं दे रही है।

क्लस्टर लीडर अनूप पांडेय ने बताया कि टोलफ्री नंबर 05222466510 पर किसी भी गंभीर मरीज उच्च चिकित्सालय रिफर होने पर निशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के सी यू जी नंबरों कि सूची  जिला अपस्ताल के इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, पेइंग वार्ड, बर्न वार्ड और एस एन सी यू वार्ड में जगह जगह लगाई गई है। जिससे जरूरतमंद मरीजों को इस सेवा का लाभ मिल सके। और ये आपातकालीन एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस 24 घंटे सेवाए देने के लिए तत्पर है।

ऑपरेशन हेड आशुतोष किशोर ने बताया कि  अत्याधुनिक प्रणाली से लैस हैं एल एस की एंबुलेंस। इसमें वेंटीलेटर, सिरिंग पंप, ए ई डी , मोनिटर, ऑक्सीजन और साथ साथ एक्सपर्ट टेक्नीशियन सहित सभी सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध है।

ई एम टी और पायलट के विचार- ई एम टी महेंद्र और चालक शमशेर सिंह का कहना है कि हम अब तक तकरीबन 189 अतिगंभीर मरीज को  सही समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनके जीवन को सुरक्षित किया है। हम लोगो को कुछ ऐसे मरीज भी मिले है जिनको लेे जाते समय हमे रास्ते ने काफी चैलेंज का सामना करना पड़ा लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार आवश्यक दवा , ऑक्सीजन देते हुए ससुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया। हमे अपने आप पर गर्व है कि हम अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ सीरियस मरीज को सेवाए दे रहे है।।।

Exit mobile version