Site icon Yug Jagran

चाहत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चाहूं मैं देश में ऐसी बरसात हो

प्रेमके बीज हर दिल में उगने लगे ।

भीनी खुशबू उड़े रिश्ते ऐसे जुड़े

प्रेम के भाव हर दिल में जगने लगे ।

घास नफरत की उगने न पाये कभी

ऐसी जल में हो चाहत की बूंदे भरी ।

घाव ताजे न हो पाये फिर से कभी

ऐसी जल में हो औषध की बूंदे भरी ।

बरखा बनकर दुल्हन घर में आये अगर ‘ ।

प्रीत के दीप चहुंओर जलने लगे ।

दामिनी जब भी दमके दिखे काले धन

नभ में बादल जो गरजे डरे काले मन

सत्य की बाढ़ में पापी बरबस बहे ‘

चाहे बचने के लाखो वे कर ले जतन ।

मोहिनी वो बने ऐसा जादू करे कि

सदभाव हर दिल में पलने लगे ।

          श्रीमती आशा झा

          दुर्ग छतीसगढ़

Exit mobile version