Yug Jagran

चोरी गया थ्रेसर 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उमरी बेगमगंज( गोंडा)।  स्थानीय पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी गए थ्रेसर को बरामद करने में सफलता पाई है 15 मार्च की रात आशु पुत्र मनीराम निवासी अमेठी का थ्रेसर चोरी हो गया था पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए गए अभियान मैं चोरी गए थ्रॆसर को अभियुक्तों सहित कोतवाली नगर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया इस बाबत थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज करुणाकर पांडे ने बताया कि चोरी में प्रयुक्त होने वाले ट्रैक्टर के साथ अभियुक्त प्रिंस सिंह व भगवान बक्श सिंह पुत्रगण श्याम जी सिंह निवासी कड़हन पुरवा थाना तरबगंज तथा गुलजार पुत्र रफीक अहमद उर्फ कल्लू निवासी इमामबाड़ा को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है गिरफ्तार करता टीम में थाना अध्यक्ष करुणाकर पांडे के साथ उपनिरीक्षक संजय अग्निहोत्री राजेश कुमार हेड कांस्टेबल जुनैद अहमद कांस्टेबल पंकज यादव विपिन पांडे व अमन यादव मौजूद रहे।