Site icon Yug Jagran

छू कर चला गया कोई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नींद अब नहीं आती,
दिल में उतर गया कोई,
चांद है मद्धम मद्धम,
आज संवर गया कोई,
दिल धड़कता है ,शब ए,
हिज़्र का मुआमला,है,
आया नहीं अब तलक,
वादा, कर गया कोई,
आंखों से पी पी कर ,मैं,
मदहोश हो गया, यारों,
पूरा जिस्म ही महकता,
है,छु कर चला गया कोई,
बहुत शौक़ था, हो जाये,
उनसे मुहब्बत मुझको,
रंज और ग़म का तमाशा,
सरे आम कर गया कोई,
मारते हैं पत्थर, मुझको,
लोग दीवाना कह करके,
सारी दुनिया से बेगाना,सच,
मुझको तो कर गया कोई,
यह ज़िन्दगी आख़िर किसी,
तरह तो गुज़र ही जाएगी,
वादों से अपने खुद ही,दग़ा ,
यारब फिर कर गया कोई
दरियाए इश्क़ की लहरों में ,
मुझको,फंसा कर” मुश्ताक़”
देखिये किनारा अब मुझसे,
किस अंदाज़ से कर गया कोई,

डॉ. मुश्ताक़ शाह
“सहज़” हरदा मध्यप्रदेश

Exit mobile version