Site icon Yug Jagran

छोटे पौधों के बिना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बड़े वृक्ष सोचते हैं
वे बहुत बड़े हैं
जीवन दे रहे हैं
वन बना रहे हैं
पौधों का क्या
बहुत छोटे हैं
क्या कर सकते हैं
आंधी से नहीं लड़ सकते
बड़े वृक्ष गलत सोचते हैं
वे भी कभी छोटे थे
प्रकृति ने सब बनाया
जरूरत के हिसाब से
सूरज रोशनी देता है
क्या कुछ नहीं तारे
भले वे टिमटिमाते हैं
गगन खूबसूरत बनाते हैं
स्वयं पर गर्व किया जाए
क्यों इसे महानता कहा जाए
सिर्फ स्वयं को जीना
कब जीना कहलाए
न दोष प्रकृति को दिया जाए
न दोष ईश्वर को दिया जाए
तिनके को दुर्बल न समझा जाए
कब क्या काम आ जाए
छोटी हरी घास देखिए
धरा को मखमली बनाए
जिस पर लेट मानव
शांति के दर्शन पाए
जहाँ घास आती काम
वहां वरगद का क्या काम
जहाँ काम आती छाल
वहां तने का क्या काम
जंग किसी में हो
अशांति ही फैलाए
पूज्य प्रकृति हमारी
समता का पाठ पढ़ाए
काम जहां सुई का हो
कहां फावड़ा काम आए
क्यों विचार उपजे मन में
जो असमता भाव लाए
नहीं चलेगी यह दुनिया
बड़े-बड़े वृक्षों के बिना
पर रुक जाएगी दुनिया
छोटे पौधों के बिना

पूनम पाठक”बदायूँ “
इस्लामनगर बदायूँ उत्तर प्रदेश

Exit mobile version