Yug Jagran

जिला पंचायत प्रत्याशी का आकस्मिक निधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आज सरकन्डी गांव के रहने वाले कैलाश प्रसाद कुशवाहा फौजी सरिया वालों का आज आकस्मिक निधन हो गया जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मच गया बताते चलें कि कैलाश कुशवाहा फौजी जाफराबाद मोड की पहले सरिया सीमेंट मोरम की दुकान चलाते थे और जाफराबाद वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ रहे थे सूत्रों ने बताया कि 2 दिन पहले उन्होंने कोविड-19 की वैक्सीन भी लगवाई थी वह बीमार भी नहीं थे और अचानक आज दोपहर 11:00 बजे उनका निधन हो गया। इस घटना से उनके परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था बिंदकी विधानसभा में कुशवाहा समाज के उभरते हुए नेता का निधन हो जाने से समाज को गहरी क्षति पहुंची है।