Yug Jagran

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में अशोक कुमार सिंह तृतीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में तहसील सदर फतेहपुर के सभागार में विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता सहायता कार्यक्रम का आयोजन सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा किया गया । विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकताध् सहायता कार्यक्रम में तहसीलदार सदर ने उपस्थित समस्त कानूनगो एवं लेखपाल आदि को उनके कार्य एवं दायित्व ग्राम स्तर पर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को उनके अधिकारों को अपने स्तर से जागरूक कर उनको शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर लाभान्वित कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु बल दिया गया । इसी क्रम में लेखपाल संघ शाखा फतेहपुर के अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्र द्वारा उपस्थित आए हुए लोगों को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता के विषय में अपने मंतव्य व्यक्त किया एवं ग्राम स्तर पर गरीब, असहाय, वृद्ध व विधवाये महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने एवं सहयोग करने की अपील की गई ।

पैरा लीगल वालंटियर अनीत कुमार अग्रहरी द्वारा अवगत कराया गया कि जो निर्धन व्यक्ति हैं और वह किसी समस्या से परेशान हैं या उसका कोई मुकदमा चल रहा है, वकील नहीं है तो उन सभी लोगों के लिए निशुल्क सरकारी अधिवक्ता प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जिन व्यक्तियों को शासन से प्रदान की जाने वाली गरीब कल्याण योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सीमांतध्लघु कृषक के अंतर्गत प्रदान किए जाने धनराशि से अवगत कराया गया ।

सचिव(पूर्णकालिक) श्रीमती अनुराधा शुक्ला द्वारा आए हुए जन समुदाय में उपस्थित लोगों को बाल श्रम अधिनियम के बारे में व क्षतिपूर्ति योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, फुटपाथ व भवन निर्माण कर रहे मजदूरों के लाभ हेतु श्रमिक पेंशन योजना, प्रधानमंत्रीध् मुख्यमंत्री आवास योजना एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे अन्य गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से यदि किसी को मुकदमे में पैरवी हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने यह भी बताया कि छोटे-छोटे विवादों को प्रीलिटिगेशन के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अपने विवाद का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं । यह भी अवगत कराया कि हमारे यहां से पैरा लीगल वालंटियर नियुक्त किए गए हैं, उनसे भी अपनी समस्याध् शिकायत को दर्ज करा सकते हैं टेली ला के माध्यम से भी पोर्टल पर समस्याओं को हल करा सकते हैं ।

राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व निरीक्षक आशुतोष पाण्डेय, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश किशोर मिश्रा, लखन कुमार मौर्य पैनल अधिवक्ता व पैरालीगल वालंटियर अनीत कुमार अग्रहरि एवं वारिद कुमार मिश्रा, उमेश सिंह भदौरिया, राजेश कुमार, अरविंद योगी आदि पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहे ।