Site icon Yug Jagran

जीवन जल निकलेगा

 प्रमोद दीक्षित मलय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

संकट संबल निकलेगा।

भाई का बल निकलेगा।

पत्थर की कारा से अब,

जीवन रस जल निकलेगा।।

सब अपने, कौन पराया।

मन निर्मल, छल निकलेगा।।

कल छोड़ो, कल की सुध लो

रो मत काजल निकलेगा।।

भालू का बना बिजूका।

डर मत कंबल निकलेगा।।

सड़कों पर गायें मरतीं।

न गोभक्त दल निकलेगा।।

चिंतन से हर सवाल का।

समाधान हल निकलेगा।।

खेतों में राख भगत की।

देशभक्त दल निकलेगा।।

••

 प्रमोद दीक्षित मलय

शिक्षक, बांदा (उ.प्र.)

मोबा – 9452085234

Exit mobile version