ज्ञान स्थली विद्या मंदिर में मनाया गया शिक्षा दिवस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर ज्ञानस्थली विद्या मंदिर ळ.ट.ड स्कूल में अतिथि के रूप में आए भारत विकास परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष केशव राम त्रिपाठी जी द्वारा डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया व शिक्षा के क्षेत्र में अमूल योगदान देने पर विद्यालय प्रबंधक उमा शरण जी को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक के द्वारा आए हुए अतिथि का मोमेंटो देकर उनका आभार व्यक्त किया व सभी को शिक्षक दिवस शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया बच्चों को उनकी विचारधारा से अवगत करवाया यह दिन शिक्षकों के प्रति आभार सम्मान प्रकट करने का दिन है यह दिन गुरुओं को स्पेशल फील करने का दिन है।
शिक्षा के द्वारा ही समाज का उत्थान संभव है विद्यालय प्रिंसिपल सुमन श्रीवास्तव ने बताया बच्चों के द्वारा पेंटिंग स्पीच क्राफ्टिंग आदि बच्चों के द्वारा कराई गई बच्चे अपने टीचरों के लिए सुंदर-सुंदर कार्ड व पेन, चॉकलेट, केक काटकर टीचर के प्रति अपने भाव प्रकट किया। केशव राम त्रिपाठी के द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया सभी को टीचर्स डे की शुभकामनाएं दी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।




