Yug Jagran

डीएम और एसपी ने शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु किया फ्लैग मार्च

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली से चौक बाजार, चूड़ी वाली गली, चौगलिया होते हुए बाकरगंज पुलिस चौकी तक पैदल चलकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया। उन्होंने जनपद वासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने का आह्वान किया, साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान जो दुकानदार फुटपाथ व नाले के ऊपर अपनी दुकान का समान रखे थे उनको हटाने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सयुक्त रूप से सम्बन्धितो को दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिस स्थानो पर जिस अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती की गई है वही पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारीपूर्वक दिये गये दायित्वों का निर्वहन करें । इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डीसी मिश्र, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल उपस्थित रहे।