युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । डीएम मार्कण्डेय शाही द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव, वैक्सीनेशन की स्थिति व अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। शनिवार को डीएम श्री शाही ने चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों काजीदेवर, वजीरगंज, नवाबगंज तथा तरबगंज का औचक निरीक्षण किया तथा जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई तथा आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी सबसे पहले सीएचसी काजीदेवर पहुंचे। वहां पर निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक उपस्थित मिले। डीएम ने सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया तो बाउन्ड्री वाॅल टूटी मिली। जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर प्रभारी बीडीओ/एसडीएम वीर बहादुर यादव को तलब किया तथा निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति में उपलब्ध धनराशि तथा नियमानुसार मनरेगा योजना से परिसर की साफ-सफाई शुरू तथा अस्पताल का आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य शुरू करा दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएचसी काजीदेवर में चीनी मिल द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। वजीरगंज में निरीक्षण के दौरान परिसर में कई पुरानी कन्डम गाड़िया खड़ी मिलीं तथा कुछ भवन परित्क्त्य व जर्जर मिले। डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को आदेश दिए कि नीलामी प्रक्रिया अपनाते हुए परित्क्त्य भवनों का ध्वस्तीकरण तथा गाड़ियों की नीलामी कार्य कराएं। सीएचसी वजीरगंज के बाद डीएम सीधे सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। वहां पर वैक्सीनेशन की स्थिति अच्छी पाई गई। परिसर का निरीक्षण ककर डीएम न एसओे नवाबगंज राजेश सिंह को आदेश दिए कि नायब तहसीलदार के साथ मिलकर सीएचसी परिसर का सीमांकन कार्य करा लें तथा मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी तथा बीडीओ नवाबगंज को आदेश दिए कि सीमांकन के तुरन्त बाद पिलर लगवाकर तार से बेरीकेटिंग कराएं तथा अस्पताल से सटे हुए तालाब का सुन्दरीकरण कराकर पौध रोपण कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मनरेगा योजना के तहत कार्य योजना बनवाकर मनरेगा कन्वर्जेन्स से पूरे अस्पताल परिसर को खूबसूरत तथा स्वच्छ बनवाकर रिपोर्ट भेजें।