Yug Jagran

तीनों कृषि कानून वापस लेने की जिद पर अड़े भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ,सौंपा ज्ञापन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बभनान /गोंडा ।सोमवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन द्वारा बभनान में रेल चक्का जाम करने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर बस्ती व गोंडा जनपद की भारी संख्या में पुलिस बल पंहुच गई। थोड़ी देर में प्रशासन को पता चल गया कि किसान यूनियन के कार्यकर्ता बभनान कस्बे में एक किसान यूनियन पदाधिकारी के मकान पर जमावड़ा लगा है। पुलिस भी वहाँ पहुंच गई व कार्यकर्ताओं को बभनान रेलवे स्टेशन पर जाने से मना करते हुए उनका समझाना शुरू कर दिया गया। काफी देर समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं मांने और बभनान रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए जिद पर अड़ गए । रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर पहले प्रशासन ने उन्हें रोक लिया । जहां कार्यकर्ताओं ने मनकापुर तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। तीनों कृषि काले कानून वापस लिए जाए। एमएसपी पर कानून बनाकर गारंटीकृत्य किया जाए। बिजली बिल अध्यादेश 2021 वापस लिया जाए। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश वापस  लिया जाय। मौके पर मुख्य रूप से बसंराज वर्मा, रामकुमार पटेल , बंन्धूचौधरी, किशन बिहारी वर्मा, राजेश वर्मा ,हरि भान यादव ,अर्जुन वर्मा, गुड्डू यादव, पृथ्वीराज आदि लोग मौजूद रहे।