Yug Jagran

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर उसकी हुई दर्दनाक मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धानेपुर /गोंडा।थाना क्षेत्र के कस्बा धानेपुर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने सुबह 6 बजे के करीब रोडवेज बस ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौके हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका कलावती उम्र सत्तर वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम लाल सोनी के भतीजे मंगल सोनी ने ने बताया कि वह सुबह किसी कार्य से जा रही थीं। अचानक गोंडा की तरफ से चल कर आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया है की सुबह गोंडा से चल कर डुमरियाडीह उतरौला को जाने वाली रोडवेज बस से दुर्घटना हुयी है कार्यवाही के लिए थाने पर तहरीर दी गयी है।