Site icon Yug Jagran

त्याग और प्रेम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

त्याग और प्रेम यह है मानवता के दो हथियार

मानव जीवन सफल बनाता त्याग और प्रेम का हथियार ll

त्याग उदाहरण बहुत आया है राम ने त्यागा अपना राजपाट

पिता आज्ञा पालन कर त्याग दिया अपना सिंहासन आप ll

त्याग दिखाया गंगा पुत्र ने माना अपना धर्म प्रधान

जन्मभूमि की रक्षा करते खाए अपने तन पर बाणा ll

त्याग की परिभाषा निराली दधीचि करें अपने तन को दान

राष्ट्र रक्षा को ही समझा अपने तन से भी महान ll

प्रेम दिखाया भरत लाल ने भाई संग धरा सन्यासी वेश

तीन लोक में अपना यश फैला कर धर्म परायण का धरा वेश ll

त्याग दिखाया उस उर्मिला ने बिना बोले कुछ शब्द भी

पति याद में तपस्विनी बनकर जिया 14 बरस के दिन भी ll

ढाई अक्षर प्रेम का नाम अधूरा लगता है

पर इसकी महानता देखो पालन करने पर बढ़ता हैll

मीरा का वह प्रेम किशन पर टूट कर चाहा था

अंत में उस मुरली धर ने अपना दर्शन करवाया था ll

प्रेम दिखाया उस नौका वाले ने चरण पखारे प्रभु के आप

चरणामृत पान कर उसने किया फिर भवसागर पार ll

त्याग प्रेम का मोल नहीं है यह कोई व्यापार नहीं

प्रेम पथ पर त्याग ईससे बड़ा हथियार नहीं ll

प्रेम उसे ही कहते हैं जिसमें कोई स्वार्थ ना हो

त्याग परिभाषा सफल होता जब सच्चा प्रेम साथ हो ll

प्रेम और त्याग दो ऐसे बिंदु जिसका कभी ना होना मिलन

त्याग बिना प्रेम अधूरा जिसका कभी ना होना मिलन ll

राधा ने मोहन को चाहा जिसमें कोई स्वार्थ नहीं

चाहत राधा की अधूरी रही इसमें प्रेम कसूरवार नहीं ll

जब जब धरा पर होगी प्रेम की बातें त्याग रहेगा साथ-साथ

और मानव की अधूरी चाहत त्याग भरेगा साथ-साथ ll

यादों के वह दीप लिए जब भी करते उसको याद

मानव मन के अंतर्मन में याद रहेगा वह फिर प्यार ll

श्री कमलेश झा

शिवदुर्गा विहार

फरीदाबाद

Exit mobile version