Site icon Yug Jagran

त्यौहार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

त्यौहार आना जैसे बहार आना

हृदय में खुशी व मिठास आना

उत्साह से सक्रिय हो जाते सब

रीति-रिवाज भी याद आते अब

सजने संवरने का मन करता

सगे संबंधियों से मिलना होता

बनाते स्वादिष्ट मिष्ठान घर में

हर्ष उल्लास रहता  आंगन में

नगरपालिका से होते त्यौहार

सफाई खूब करा जाते त्यौहार

हृदय को प्रफुल्लित कर जाते

भक्ति-संदेश देने आते त्यौहार

वातावरण सौहार्दपूर्ण कर देते

धार्मिक श्रद्धा का संचार करते

मेल – जोल की भावना बढ़ाते

समर्पण  भावना लाते त्यौहार

मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

Exit mobile version