Site icon Yug Jagran

थोड़ा सा स्पेस..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इस मोबाइल युग की

संकुचित होती संवेदनाओं में..

छोटे होते हुए संवादों में..

और..

सिकुड़ते हुए शब्दों में ,

वो जो बचा हुआ है न

थोड़ा सा स्पेस

‘दो की’ के ठीक बीचोबीच में ,

वहां पर भी हो जाएंगी एडजस्ट

ये मेरी

छोटी-छोटी सी कविताएं ,

क्योंकि

अभ्यस्त हैं ये

सीमित से शब्दों में

असीमित सा कहने को !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ , उत्तर प्रदेश

Exit mobile version