Site icon Yug Jagran

दर्द की आह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दर्द की आह में

कैसी ये बेबसी

कैसे ये रिश्ते जो

कर रही खुदकुशी

स्वयं के खिलाफ हीं

करती ये साजिशें

अपनो के हीं नाम

करती क्यों आजमाइशें ?

हर वक्त का पहरा

दिल के दरवाजे पर

कुछ गहराता कालिमा

जख्म के हाल पर

खुद नमकीन करते हैं

अपने हीं गुनाह को

चटखारे लेकर हंसते हैं

दूसरे के सवाल पर

पर रिसता हैं वही लहू

अपने हीं  घाव पर

समझ नहीं पाते कुछ

सच्चाई की बात पर

करते खुद की तारीफ़

कर खुद के घात पर

ठिठकती हैं जिंदगी

जाने कितने सवाल पर

जो देती हैं  दस्तकें

मन के हर तार पर

मत पाल तू भ्रम

फंस कर भी हर पल

बचने के लिए

अपने हीं फेंके जाल पर

क्योंकि तू भी थिरकता है

उस खुदा के ताल पर

जो देती हैं सजा

झूठ के मोह जाल पर।

सलोनी सिंह,सुल्तानगंज,

भागलपुर-बिहार

Exit mobile version