लखनऊ

दुनिया में बज रहा मोदी के नाम का डंका-खन्ना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जी 20ः विश्व के लोग भारत की धरती पर कर रहे चिंतन मनन

लखनऊ। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा है। पूरी दुनिया में मोदी के नाम का डंका बज रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने यह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य का नारा दिया है।
जी 20 मे हमारा उद्देश्य एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य है। वसुधैव कुटुम्बकम हमारी भारतीय संस्कृति के इन दो शब्दों में एक गहरा दार्शनिक विचार समाहित है। इसका मतलब पूरा विश्व एक परिवार है। यह एक ऐसा सर्वव्यापी दृष्टिकोण है जो सार्वभौमिक परिवार के रूप में हमे प्रगति के लिए प्रोत्साहित करता है। जी 20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान यह विचार मानव केंद्रित प्रगति के आह्वान के रूप में प्रकट हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम वन फैमिली के रूप में विकास के लिए एक दूसरे के सहयोगी बन रहे हैं और वन फ्यूचर के लिए साझा उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
हमारे प्रधानमंत्री पूरी दुनिया की तरक्की चाहते हैं। उनकी सोच और उपलब्धियों का विश्व कायल हो गया है।जी 20 हमारे देश में हो रहा है, यह भारतवर्ष के लिए कम गौरव की बात नहीं है। जी 20 की अध्यक्षता विभाजन को समाप्त करने, बाधाओ को दूर कर सहयोग को गहरा करती है। दुनिया के 80 फीसदी क्षेत्र के लोग भारत की धरती पर विश्व के कल्याण के लिए चिंतन और मनन कर रहे हैं।
यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हमारी साख वर्ल्ड लेबल पर बढ़ी है। पीएम मोदी की मंशा विश्व कल्याण की है। आज विश्व के विकसित और महाशक्ति के रूप में ख्याति प्राप्त देश भी हमारे देश की ओर देख रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व को स्वीकार रहे हैं। एक पृथ्वी और एक भविष्य का नारा ऐसे ही पीएम ने नहीं दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button