Site icon Yug Jagran

देवो के देव महादेव’ फेम मोहित रैना को हुआ कोरोना, एक्टर की फोटो देखकर फैन बोले-हर हर महादेव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोरोना वायरस तेजी से लोगों को संक्रमित करता जा रहा है। हालात बेकाबू होने लगे हैं। बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। अब इस वायरस की चपेट में टीवी एक्टर मोहित रैना भी आ गए हैं। मोहित को टीवी सीरियल ‘देवों के देव.. महादेव’ में भगवान शंकर के रोल की वजह से पहचाना जाता है। मोहित ने अपनी हालत के बारे में सोशल मीडिया पर फोटो और पोस्ट से जानकारी दी है। मोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें एक आसमान की तस्वीर है तो दूसरे में उनके हाथ पर ड्रिप लगी नजर आ रही हैं। मोहित ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- जैसे ही मैं बाहर और अंदर देखता हूं तो सभी के लिए प्रार्थना करता हूं. पिताजी हमेशा कहते हैं ति प्रार्थनाएं काम करती हैं।

मोहित ने आगे लिखा- मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि सुरक्षित रहें और सभी के लिए प्रार्थना करें। बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैं डॉक्टर्स की निगरानी में हूं। जिस जगह पर मैं पिछले एक महीने से रह रहा हूं। हम सभी उन्हीं की वजह से ठीक हैं। हम घर के अंदर रह सकते हैं। जल्द ही आप सभी से मिलता हूं। मोहित रैना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। वेब सीरीज काफिर में मोहित के साथ काम कर चुकीं दीया मिर्जा ने कमेंट किया-जल्दी ठीक हो जाओ। तुम्हारे जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं।

Exit mobile version