Site icon Yug Jagran

दोस्ती एक बंधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दोस्ती कोई रिश्ता या फरिश्ता नहीं

दोस्ती तो एक प्रेम है

दोस्ती वो प्रेम भी नहीं है

जिससे कोई निज अभावों को पूर्ण करें

दोस्ती तो एक किताब सा है

और शैतानी तो बस उसका एक पन्ना

इस किताब को हम रोज लिखते जाते है

कुछ शैतानी और नादानी के साथ

जो बुझते दीपक को जला दे

जो डूबते सूरज को

नवप्रभात की आशा दे

जो अपने मित्र को समय पर

सही ग़लत का भेद समझाए

वही सच्चा साथी है…

दोस्ती तो वो याद है

जिसे कोई बूढ़ापे में भी याद कर

उस लम्हें में खो जाता है

बहुत बुरा तब लगता है

जब एक मित्र दूसरे को

बुरा भला जब कहता है

बकबक बकबक करके भी

एक साथ ही रहता है

क्या फायदा इस बकझक का

जब एक साथ ही रहना है…

दोस्ती का मतलब सिर्फ

साथ नहीं, सहारा नहीं

सहयोग नहीं, वियोग नहीं

जानु नहीं, मानु नहीं

जान नहीं, प्राण नहीं

तन नहीं, मन नहीं

सूरज नहीं, तारा नही

नभ नहीं, सितारा नहीं

लगाव नहीं, अलगाव नहीं

टकलाव नहीं, भरकाव नहीं

दोस्ती न ही अपनी जरूरत को

पूर्ण करने का कोई जरिया है

दोस्ती तो कई भावों का

कई अलग विचारों का संगम

एक गुलाब की पंखुड़ियां है

जिसका साथ साथ उदय

साथ साथ अस्त होता है

और संग ही संग गति होता है

दोस्ती तो वो एक पवित्र बंधन है ।

लेखक :- अमरेश कुमार वर्मा

पता:- बेगूसराय, बिहार 

Exit mobile version