युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को
पावन आता है यह त्योहार,
धन कुबेर की वर्षा और
धन्वंतरी अमिय कलश से करते उपकार।
गृह स्वच्छ,सुसज्जित कर
माँ लक्ष्मी का आह्वान करते,
दरिद्रता व अन्तःतम मिटे
हम सब यह प्रार्थना हैं करते।
नवीन पात्र में भोग लगाकर
हाथ जोड़ करते ये कामना,
गणेश-लक्ष्मी,माँ शारदा की रहे कृपा
दरिद्रता का ना हो सामना।
द्रव्य पाकर भी कभी ना आये अभिमान,
कर उठे सेवा में सबके,करूँ सदा नेक काम।
रीमा सिन्हा
लखनऊ-उत्तर प्रदेश
