युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चाँद, सितारें, फूल, खुशबू
सबको कहीं किनारे कर,
तुमने मुझे ‘धरती’ कहा
शायद इसलिए,
कि तुम्हारे बार बार काँटे
रोपने के बाद भी,
उगा लेती हूँ कुछ दूब,
जिसे देख सुकून सा
होता है तुम्हें भी,
या फिर इसलिए,
कि उजाले की सम्भावना
तुम्हें ही समझ,
परिक्रमा करती रहती हूं,
तुम्हारे पूरे वजूद का,
या फिर इसलिए की,
हर बार अपने हिस्से का ईश्वर भी,
तुम्हें ही सौंपती हूँ ,
या इसलिए की,
उग आते हैं मुझमे
मेरी भावनाओं के जंगल,
जिसे तुम हर बार साफ कर,
खड़ी करना चाहते हो
अपनी उत्कंठा,
या फिर इसलिए,
तुम्हारी गहराई से लेकर,
उपरी पृष्ठ तक
मेरा ही वजूद है तुझमे,
हाँ, संभावनाएं तो अनेक हैं,
तुम्हारे भीतर
मेरे धरती होने का
सुनो!
अगर कह दिए हो मुझे धरती,
तो तुम पहाड़ बनो,मेरे लिए
थोड़ी सी धूप मांगी थी,
पूरा सहर नहीं,
माँगा थोड़ा सा इश्क,
तुम्हारा डर नहीं,
क्षमा शुक्ला,वरिष्ठ कवयित्री
औरंगाबाद-बिहार
