Site icon Yug Jagran

धार चांदना में चार मकान जलकर राख

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी की ग्राम पंचायत धार चांदना में चार मकान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब आठ बजे शराड गांव में अचानक चार मकानों में आग भड़क गई। हालांकि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version