Site icon Yug Jagran

धीरज न खोना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोरोना है कर रहा,अब ताण्डव बिकराल।

रूप बदल कर ज्यों यहाँ,नाच रहा है काल।

नाच रहा है काल, परी है मारा-मारी।

मानवता लाचार, हुई है ज्यों बेचारी।

कह ‘कोमल’ कविराय, किन्तु धीरज ना खोना।

ईश्वर पर विश्वास, भगेगा यह कोरोना ।

कैसी है यह आपदा, आन पड़ी बिकराल।

सावधान हो जाइये, बहुत बुरा है हाल।

बहुत बुरा है हाल, मास्क से मुखड़ा ढकिये।

सेनेटाइजर आप, साथ में हरदम रखिये।

कह ‘कोमल’ कविराय, घड़ी मुश्किल की ऐसी ।

संकट लेकर आज, मुसीबत आई कैसी।

 श्याम सुन्दर श्रीवास्तव ‘कोमल’

व्याख्याता-हिन्दी

अशोक उ०मा०विद्यालय, लहार,

भिण्ड, म०प्र०

Exit mobile version