Site icon Yug Jagran

“नन्द के घर आनन्द छाए”

अशोक पटेल "आशु"

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नन्द के घर आनन्द छाए
गोकुल में रौनकता आए
बधाईयों के बाजा सुनाए
नर–नारियाँ उत्सव मनाए।

नन्द के घर गोपाल आए
घर-आँगन में खुशियाँ छाए
सखी-सहेली पलना झुलाए
मैया यशोदा ममता लुटाए।

कण-कण से संगीत सुनाए
नर-नारी झूम-झूम नाचे गाए
फूल-फुलवारी महका जाए
देवता गगन से फूल बरसाए।

साधु-सन्तन दर्शन को आए
स्तुति-अभिनन्दन गीत सुनाए
कान्हा के सब आशीष पाए
अपना जीवन सफल बनाएं।

लाली-गुलाली चहुँ दिसि छाए
गोकुल में है खुशियां समाए
खोर–गली सब रंग-रंगा जाए
धरती-अम्बर में है रंगत आए।

भादो अष्टमी के दिन है आए
नारायण जी प्रकट हो जाए
भक्तों के यह शुभ दिन आए
जीवन को धन्य सभी हैं बनाए।

प्रभु जी आशीष ऐसा हम पाएं
धरती से पाप खत्म हो जाए
सुदामा की तरह सम्पन्न बनाएं
द्रौपदी की तरह लाज बचाएं।

अशोक पटेल “आशु”
व्याख्याता-हिंदी
तुसमा,शिवरीनारायण(छ ग)

Exit mobile version