Site icon Yug Jagran

नया इतिहास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तेइस अगस्त की शाम सुहानी बन गई ख़ास।

भारत ने रचा एक नया इतिहास।।

भारत के हर कण-कण में खुशियां छाई।

भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई।।

फलीभूत हुआ प्रयास।।–

भारत ने रचा एक नया इतिहास।।1।।

इसरो का देख अद्भुत कमाल।

चौड़ी छाती उन्मत्त भाल।। संदेश बधाई दे रहा समूचा आकाश।।–

भारत ने रचा एक नया इतिहास।।2।।

वैज्ञानिक नित नई खोज का हर स्वाद हमारा ।।

अबतक तो धरती  थी अपनी, अब चांद हमारा ।।

नव उर्जा नव संकल्प का  जागा अटूट  विश्वास।

भारत ने रचा एक नया इतिहास।।3।।

सर्वत्र धूम मची है।

चंद्रयान-3अभियान की।।

संसार बधाई देरहा,जय हो हिंदुस्तान की।।

चांद पर फहरा ध्वज तिरंगा,गजब का है उल्लास।।

भारत ने रचा एक नया इतिहास।।4।।

गौरीशंकर पाण्डेय सरस

Exit mobile version