Yug Jagran

नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर (बेहट)। बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार को पोषण माह के शुभारंभ के मौके पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के बाद गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ ही नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने पोषण दीप जलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
सीडीपीओ मुजफ्फराबाद संयोगिता यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण तथा कम वजन व बालिका-महिलाओं में रक्त की कमी को दूर करना है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई किए जाने के साथ ही नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। गोष्ठी में अच्छा कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इसके बाद पोषण रैली भी निकाली गई। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायाब तहसीलदार मोनिका चौहान , खंड शिक्षा अधिकारी निशा रानी, आपूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा, प्रतिभा सिंह, पुष्पा रानी, नीलम रानी, ललित, विशाखा के अलावा सुषमा, रीना, अंजू, उमा, मीनाक्षी, सरिता, प्रियंका, शमा रानी, बुशरा आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे।