Site icon Yug Jagran

नवरात्रि नव रूप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आती माँ नौ रूप में,मनती तब नवरात्रि ।
रूप प्रथम है शारदा,जिसके तात सुराद्रि।।

दूजा ब्रम्हाचारिणी,संयम तप की मात।
इनकी भक्ति से बने, भक्त बड़ा निष्णात।।

दुर्गा की है तीसरी,चंद्रघंटा शक्ति।
दूर रखें सब आपदा, करूं जभी तेरी भक्ति।।

जिनकी मंद हँसी हुई, निर्माता ब्रह्मांड।
कूष्माण्डा चौथा सुनो,रूप कहे गा मांड।।

स्कंद लिए है गोद में,स्कंदमात कहलाय।
आशीष सब को दे अगर ,जाये दूर बलाय।।

जन्म लिया कात्यायनी,ने कात्यायन धाम।
ऋषि पूत्री थी इसलिए,भव्य पड़ा यह नाम ।।

कालरात्रि माता हुआ,सप्तम रूप महान।
रक्तबीज को मारने,रूप धरा ये जान।।

तप से काली देह का,वर्ण किया था गौर।
वरदान दिया रूद्र ने,य महागौरी तौर।।

श्वेताम्बर की अष्टमी,माँ का दिन यह खास।
जप से इनकी पाप का, निश्चित होगा नास।।

सिद्धिदात्री माँ का स्वरुप,नवमी अंतिम वार।
अर्द्ध नारीश रूप ही,इनके तप का सार।।

रूप मिला शिव को अगर, होते भक्त निहार।
होती माँ तेरी सदा,लीला अपरंपार।।

संहार किया दैत्य का, भक्तों का उद्धार ।
जब-,जब आई आपदा,लिया महा अवतार।।

प्रज्ञा देवले ✍️

Exit mobile version