Site icon Yug Jagran

नवीन संसद भवन की सौगात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कितना सुंदर योग बना है नव संसद भवन में जाने का

गणेश चतुर्थी के अवसर पर मनवांछित फल पाने का

महिलाओंको सौगात मिलेगी आरक्षण सांसद बनने का

सशक्त होगी नारी शक्ति, मिले अवसर नीति बनाने का

यूनिफॉर्म सिविल कोड समरसता की सौगात बनेगा

धर्म और संस्कृति आधारित आरक्षणका भेद मिटेगा

सबको समान शिक्षा का बिना भेद अधिकार मिलेगा

सबको लेकर साथ चलेंगे जन जनका सामर्थ्य बढेगा

नई ऊर्जा पा जनसेवक जन सेवा में जुट जाएंगे

ले विकासकी ज्योति हाथमें  गांवगली चमकाएंगे

हर घरमें खुशहाली लाने ,नित नई योजना लाएंगे

लोकलसे ग्लोबल बनकर भारत का मान बढ़ाएंगे

बच्चू लाल परमानंद दीक्षित 

दबोहा भिंड /ग्वालियर

Exit mobile version