Site icon Yug Jagran

नाग महात्म

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

असुर देव जब लड़ पड़े
हमें चाहिए अमृत धारा
तब शिव ने निर्णय लिया
सागर मंथन ही हल हमारा।।

देव बोले मंथन मे अमृत संग
समाई है विष की भी धारा
शिव बोले मैं पान करूंगा विष
मुझे है ये संसार बहुत ही प्यारा।।

फिक्र करी तब शिव अर्धांगिनी
नारायण ने पार्वति को फिक्र से उबारा
हरा जब शिव ने विष तब पार्वती ने
कंठ से नीचे ना जाने दिया विष दुबारा।।

शिव संग जिसने विष पिया था
वो नाग ही तो है जिसे गले मे धारा
शिव बोले नागों को वर दे
तेरी पूजा ही मेरी पूजा नाग देव
यही संदेश संसार को दे तारा।।

जय नागदेव

वीना आडवानी ‘तन्वी’
नागपुर, महाराष्ट्र

Exit mobile version