Yug Jagran

पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच नई दिल्ली संस्थान की प्रमुख कार्यकारिणी में प्रयागराज मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने संस्था से लोगों को जोड़ने के लिए मण्डल उपाध्यक्ष अभिनेता कुमार शेखर व जिला अध्यक्ष राग म्यूजिक एकेडमी के संचालक रवि साहू को नियुक्त किया।गायक नीरज तिवारी व यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के द्वारा दोनों पदाधिकारियों को परिचय पत्र व माल्यार्पण किया।गायक नीरज तिवारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि पूरे भारत के कलाकारों को उचित मंच देना एवं उनकी प्रतिभा को निखारने हेतु राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का गठन किया गया है। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष के द्वारा बहुत जल्दी ही फतेहपुर, कौसम्भी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ में संस्था में जिला स्तर पर आगे के पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा ।जिसमें जनपद के छुपे व दबे हुए कलाकारों को जोड़कर उन्हें बड़े मंच एवं सिनेमा तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा। डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को संगठन के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बताया।इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व आचार्य रामनारायण उपस्थित रहे।