Site icon Yug Jagran

पहाड़ के लोग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

देवताओं की धरती है मेरे पहाड़
बहुत मेहनती हैं मेरे पहाड़ के लोग
सुबह से ही शुरू हो जाती है कसरत
तभी तो नज़दीक नहीं आते हैं रोग

पीठ पर उठाते हैं बोझा
चढ़ जाते हैं कितनी भी हो चढ़ाई
आदर सत्कार करते हैं सभी का
यही तो है उनकी बड़ाई

जब से इंसान के मन में
उन्नति का भूत सवार हुआ है
कोई किनारा नहीं बचा पहाड़ का
जो अब रहा अनछुआ हैं

कहीं टनल बन रहे कहीं भवन और सड़कें
कहीं ज़ोर के धमाके कहीं मशीनों का शोर
इस अंधी दौड़ को कोई कैसे रोक पायेगा
कुदरत और आदमी लगा रहे अपना अपना जोर

दरकने लगे हैं अब मेरे हिमाचल के पहाड़
दहल जाता है कलेजा सुन कर उनकी दहाड़
मानों अपनी चीत्कार से आगाह कर रहे इंसान को
मत कर बर्बाद हमें विनाश को अपने क्यों रहा तू पुकार

अतिथि को देवता स्वरूप मानते हैं
पहाड़ी लोगों में कूट कूट कर भरे हैं संस्कार
कितना भी बड़ा बन जाये चाहे
छू नहीं सकता उसको अहंकार

रवींद्र कुमार शर्मा
घुमारवीं
जिला बिलासपुर हि प्र

Exit mobile version