Site icon Yug Jagran

पिता

- निलेश प्रेमयोगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोई भी ख़्वाहिश अपनी नहीं रखता हैं वो

किसी और चीज़ की समझ नहीं रखता हैं‌ वो

सिर्फ अपने परिवार और बच्चों के लिए है तड़पता

कुछ और समझता नहीं! कोई और नहीं, पिता हैं वो।

हम गिरें,चोट खाएं तो वो हौसला हैं बढ़ाता

हार को जीत से हराया करो हमें वो सिखाता

चाहे कभी वो ख़ुद क्यों न ड़र जाए,

फिर भी वो हमारा हर बार हौसला है बढ़ाता।

दिनभर अपना खून,पसीना वो बहाता

पता नहीं! फिर भी कैसे वो मुस्कुराता

एक निवाला परिवार को खिलाने के लिए

अपने आपको वो दिनभर है तड़पाता।

अपना प्यार वो गुस्से और फ़िक्र में दिखाता

अन्न का एक टुकड़ा न मिले तो भूखा रह जाता

पर अपने परिवार को खिलाने के लिए,

हर रोज ख़ुदको वो भूखा है तड़पाता,रूलाता।

अब और क्या लिखूं उसके बारे में समझ नहीं आता

वो पिता है! शान्त है पर हर दर्द अपने सीने में छिपाता

कुछ कहता नहीं किसी से, पता नहीं ऐसा कैसे वो कर जाता?

वो पिता है ना इसलिए शायद ऐसे ही अपना प्यार है दिखाता।

          – निलेश प्रेमयोगी

Exit mobile version