Yug Jagran

पुलिस महानिदेशक की मंशा पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बखूबी पालन हेतु डटे हैं जनपद के पुलिसकर्मी

शांतिपूर्ण ढंग से नवरात्रि व आगामी पर्व संपन्न कराने के अलावा महिलाओ की सुरक्षा पर भी है एसपी की पैनी नजर

आकाश कुमार / फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कार्य करने वाले पुलिस महानिदेशक के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने पुलिस कर्मियों को आम जनता की सुरक्षा के अलावा नवरात्रि पर्व व आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए थे ।

जिसका पालन समूचे जनपद के पुलिस कर्मी करते नजर आ रहे हैं। मालूम रहे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर चौराहा के समीप दुर्गा पंडाल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन रविवार की रात्रि भागवत कथा का आयोजन किया गया जहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हुई नवरात्रि पर्व पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के अलावा यातायात व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस कर्मियों के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य था ।

जिसकी जिम्मेदारी को संबंधित पुलिस कर्मियों द्वारा बखूबी निभाया गया और नवरात्रि पर्व को महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। दिन रविवार को पटेल नगर चौराहा में दुर्गा पंडाल पर हजारों की भीड़ में महिला व पुरुष मावजूद रहे। मालूम रहे कि जनपद के पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह व महतहतो की पैनी नजर महिलाओ की सुरक्षा पर लगातार बनी हुई है।

आपको बताते चलें कि पटेल नगर चौराहा के समीप दुर्गा पंडाल को नवरात्रि पर्व में एक प्रसिद्ध दुर्गा पंडाल के रूप में जाना जाता है और इसीलिए वहां नवरात्रि पर्व पर हजारों की तादात में श्रद्धालु आरती व पूजन हेतु जाते हैं जहां आस्था से संबंधित कई कार्यक्रम का आयोजन भी प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व पर किया जाता है। हालांकि पुलिस कर्मियों की पैनी नजर व योजना के चलते पर्व की भांति इस बार नवरात्रि पर्व में पटेल नगर दुर्गा पंडाल पर किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं की जा सकी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन उप निरीक्षक हरिहरगंज चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह व कचहरी चौकी प्रभारी राम नरेश तथा उप निरीक्षक अमरनाथ मौर्य कचहरी, हे० का० आनंद चौधरी, हे० का० अजय कुमार, हे० का० मनोज सिंह, हे० आत्माराम मिश्रा, का० जाहिर विश्वकर्मा, का० आनन्द चौधरी, का० ओमकार चौहान के अलावा पीएसी पुलिस बल व एंटी रोमियो स्वाट टीम मौके पर मावजूद रहे।