सहारनपुर

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की दादी कुंती पाल की शोक सभा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

म.प्र. के पूर्व सीएम कमलनाथ राय सहित भाजपाईयांे का लगा तांता

सहारनपुर। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की दादी कुंतीपाल की शोक सभा में बुधवार को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे मुख्यतः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सहारनपुर के प्रभारी कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी ने भी कुंतीपाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की दादी कुंती पाल की शोक सभा आयोजित की गई। लोकसभा में सहारनपुर जनपद समेत अन्य जनपदों से भी आए लोगों ने कुंतीपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लगातार शांति पाठ भी चलता रहा।

शोक सभा में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। विधायक राजीव गुंबर, विधायक मुकेश चौधरी, सहारनपुर डीएम दिनेश चंद्र, एसएसपी विपिन ताड़ा, विधायक देवेंद्र निम, जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। शोक सभा में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button