Site icon Yug Jagran

प्यार की डगर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उनसे उल्फत देखो, हुई क्या हमें
फिर ज्जबात हमारे ,मचलते रहे।

खूबसूरत डगर थी, मन मोह रही।
कदम इश्क में मेरे, फिसलते रहे।

आग दोनों तरफ थी, लगी इश्क में,
नज़रों नज़रों में हम ,पिघलते रहे।

अदाएं लुभाती रही , यूं हर दफा
दिल के तूफां , उठकर संभलते रहे।

गुनगुनाए इश्क में ,रहे मगरूर,
दिल के एहसास फिर, उछलते रहे।

हुआ रश्क खुद से ,हमको बड़ा ही
नज़र से जाम , अपनी छलकते रहे ।

रूत उल्फत की देखो ,बदलने लगी
इशारों से हमको , वो छलते रहे।

रचनाकार ✍️
मधु अरोरा

Exit mobile version