Site icon Yug Jagran

प्यार ही प्यार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चाहत है जज्बात है

प्यार है इकरार हैl

यही प्यार है यही प्यार है

सभी जानते हैं यही प्यार हैl

यही प्यार है दोस्ती में

यही प्यार है –

ममतामई छवि में।

यही प्यार है

भाई -बहन में यही प्यार है

स्नेह मयी छवि मेंl

प्यार का तो रूप एक है

यही प्यार है इंसानियत में l

यही प्यार है

दिया और बाती में

यही प्यार है

राधा और कृष्ण में।

यही प्यार है

रूह का रूह से यही प्यार है

आत्मा और परमात्मा से l

नाम चाहे जो भी हो

प्यार तो बस प्यार है

बसा है जो तेरे मेरे मन में।

प्यार तो एक नूर है

मिला है जो इस जहां में।

वंदना यादव 

चित्रकूट-उत्तर प्रदेश 

Exit mobile version