Yug Jagran

प्रीतम श्रीवास्तव को कटरा व सुभाष पाण्डेय को कर्नलगंज का एडीओ पंचायत बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

युग जागरण न्यूज नेटवर्क

कतरा बाजार/गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कटरा बाजार का एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव को बनाए जाने पर एवं विकास खण्ड कर्नलगंज का सुभाषचंद्र पाण्डेय को एडीओ पंचायत बनाए जाने पर सोमवार को विकास खण्ड कटरा बाजार में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक आमोद कुमार मिश्र ने अपने संगठन के लोगों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सूर्यप्रकाश द्विवेदी, राजेश, बुद्धप्रिय गौतम, कृष्ण कुमार,प्रेम शंकर,मनीष मिश्र,सुरेश तिवारी आदि कई कर्मचारी मौजूद रहे।